फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One arrested with ganja

53.426 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, एक मौके से फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
One arrested with ganja
गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भतरौंजखान की एंटी ड्रग टास्क फोर्स टीम ने अलग-अलग 53.426 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा वाहन चालक फरार हो गया। पकड़ा गया गांजा दो लाख बीस हजार रुपये का है।
विज्ञापन

एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने बुधवार को भिकियासैंण चौकी तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या एचआर 51-एसी 930 को चेक किया। पुलिस ने चरन सिंह पुत्र नत्थु सिंह निवासी ग्राम दुल्हेपुर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को 34.520 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार संख्या यूके 18- 4462 का चालक अंशुल निवासी काशीपुर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में 18.906 ग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ धारा 20/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत कांस्टेबल अजीत कुमार, मनोज रावत, महेंद्र कुमार शामिल रहे। इधर अल्मोड़ा पुलिस जनवरी में अब तक एनडीपीएस के छह मामलों में 141.790 किलोग्राम गांजा और 2.30 किलोग्राम चरस और 12 ग्राम स्मैक की बरामद कर चुुकी है और 13 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed