फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On assurance of villagers over fast

आश्वासन पर ग्रामीणों का अनशन खत्म

Sun, 20 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 20 Dec 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

 गगास नदी से शीघ्र पेयजल योजना बनाने के आश्वासन के बाद ईड़ा, जमिनीवार और जमिनीपार के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन फिलहाल खत्म हो गया है। जय मां भगवती ग्राम्य विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे थे। आश्वासन के बाद प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों ने आंदोलन स्थल पर अनशनकारियों को जूस पिलाया।

विज्ञापन


ईड़ा के सेल्टा देवी मंदिर में सुबह क्रमिक अनशन पर प्रधान दीपक बिष्ट, बालम सिंह, लीला देवी और बसंती देवी बैठे थे। आंदोलनकारियों ने कहा कि ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। दो किमी की दूरी पर गगास नदी से पेयजल योजना बननी चाहिए, लेकिन 20 किमी दूर रामगंगा नदी से योजना बनाने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन


जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक वह लोग आंदोलन पर डटे रहेंगे। बाद में वहां जल निगम के एई भारती रावत, तहसीलदार राजेंद्र सिंह नेगी वहां पहुंचे। आंदोलनकारियों से वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने लिखित रूप में समझौता किया कि शीघ्र ही गगास नदी से योजना बनाई जाएगी। इस पर अनशन समाप्त कर दिया गया। वार्ता में जिला पंचायत सदस्य नीरज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधिका देवी, प्रधान कौस्तुभ कुमार, दीपक बिष्ट, विपिन चंद्र, बचुली देवी, सरस्वती देवी, महिपाल, जनार्जन पांडेय, अनुली देवी, आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed