फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   oldest fair

पौराणिक मेले हमारी धरोहर : रावत

Tue, 14 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
oldest fair
गंगा दशहरा मेंले में नृत्य पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 तहसील के नौला में 35 साल बाद गंगा दशहरा मेला फिर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौराणिक मेले हमारी धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। सीएम ने जीआईसी नौला को मॉडल स्कूल का दर्जा देने, नौला-कमराड़ और भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजनाओं के पुर्नगठन के साथ ही मेला समिति को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा प्रदेश के संसाधनों का एक हिस्सा गरीब जनता के कल्याण पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेती के माध्यम से गांवों को विकसित करके लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोत्साहन स्वरूप मडुवा, चौलाई, झुंगरा, भटट्, गहत आदि पर बोनस दिया जा रहा है। वहीं अपने खेतों में काम करने वाली महिलाओं को मनरेगा की तर्ज पर मजदूरी देने की योजना बनाई जा रही है। बरसात के पानी को संरक्षित करने के लिए दो हजार जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। समाज कल्याण की पेंशन की धनराशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। डंगरिये-जगरिये की तरह शगुन गीत गाने वाली महिलाओं को भी पेंशन के लाभ से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उनका मेला समिति सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर छोलिया नृत्य के अलावा लोक कलाकार शिव दत्त पंत की टीम ने मां नंदा-सुनंदा तू दैण है जेये... आदि गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरजंन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देव गिरि गोस्वामी ने और संचालन कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नरेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक करन मेहरा, महेन्द्र सिंह मेहरा,कुबेर कठायत,प्रयाग शर्मा, गोविंद रावत, दीपक बिष्ट,पान सिंह मावड़ी, शंकर रावत, नंदन घुघत्याल, मुन्नी आर्या, गंगा पनचोली, कुवर सिंह कठायत, महिपाल बिष्ट , चन्दन सिंह, भारत भूषण आदि के अलावा डीआईजी पीएस सैलाल, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसएसपी केएस नगन्याल, एएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एनएस नबियाल आदि मौजूद थे। बाद में गंगा दशहरा मेला समिति ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रतीक चिन्ह भेंट करने के साथ ही क्षेत्र के समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed