फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   old naula badrashwar

नगर के प्राचीन बद्रेश्वर नौले के दिन बदलेंगे

Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 09 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
old naula badrashwar
बद्रेश्वर नौले की सफाई करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 नगर के माल रोड से सटे जीर्ण-शीर्ण बद्रेश्वर नौले के दिन अब जल्द बहुरेंगे। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा ने इस नौले को गोद लेकर मॉडल के रूप में पेश करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


नगर में कई स्थानों पर नौले हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में नौले गंदगी से पटे पड़े हैं। गर्मियों में पानी का संकट होने पर नौले ही नगर की आबादी की प्यास बुझाते हैं, लेकिन नौलों में गंदगी होने के कारण धीरे-धीरे पानी दूषित हो रहा है। कई नौलों में जहां गंदगी व्याप्त है वहीं देखरेख के अभाव में कई नौले जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं।
विज्ञापन


नगर के माल रोड से सटे गंदगी से पटे बद्रेश्वर नौले के दिन अब बहुरने की उम्मीद जगी है। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा इस नौले को गोद लेकर मॉडल के रूप में पेश करेगा। स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरणा लेकर वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. ए पटनायक के नेतृत्व में संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने बद्रेश्वर नौले में सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने नौले के आसपास उगी कटीली झाड़ियों, कई जगह पड़ी पॉलिथीन की सफाई की। सफाई अभियान में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जेके बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी सीएचएल मीणा, ललित मोहन तिवारी, मदन पांडे, हरीश पांडे, चारु जोशी, कमलेश  कुमार, दीवान सिंह, उमेश सिंह, विष्णु पांडे, विजेंद्र कुमार, दलीप सिंह, तारा चंद्र पांडे, गोविंद लाल आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed