{"_id":"585432124f1c1bd20964a255","slug":"officials-sought-payment-of-nrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों से मांगा मनरेगा का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों से मांगा मनरेगा का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अफसरों से मांगा मनरेगा का भुगतान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत मनरेगा के कार्यों के छह माह की मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका है। इससे गुस्साए पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने शुक्रवार को कोसी पुल के पास एसडीएम विवेक राय, डीडीओ मो. असलम, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण डीडी पंत का घेराव किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि एक करोड़ रुपए की मजदूरी का भुगतान लंबित है। इसका असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। यदि यही हालत रहे तो मनरेगा के कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
अधिकारीगण हवालबाग ब्लॉक के अंतर्गत उडियारी-घनेली सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। पंचायत प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें कोसी पुल के पास सुबह नौ बजे रोक लिया। एसडीओ, डीडीओ, पीडी का घेराव किया। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि ब्लॉक का चालू वित्तीय वर्ष में करीब एक करोड़ रुपए मनरेगा मजदूरी का भुगतान लंबित है। छह माह से मनरेगा के मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है। इस कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि चुनाव को देखते हुए मनरेगा में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जा रहा है, जबकि एक वर्ष से यह कार्य हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि उच्च सदन के प्रतिनिधियों के दबाव में सक्षम अधिकारियों द्वारा मनरेगा की गाइडलाइन की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया डीएम भी क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी नहीं आते। अधिकारियों पर ब्लॉक की समस्याओं के समाधान में रुचि न लेने का आरोप भी लगाया। घेराव के चलते अधिकारी सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके और दोपहर बाद उन्हें अल्मोड़ा लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इनमें ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख महेश चंद्र, कनिष्ठ उप प्रमुख चंदन लाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, महामंत्री दर्शन रावत, राजेंद्र बिष्ट आदि थे। इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि वह कानून व्यवस्था बनाने के मद्देनजर मौके पर गए थे और उन्होंने विरोध जताने वाले लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने अफसरों को घंटों रोके रखने की बात को गलत बताया है।