{"_id":"66635fbf0733a448160d5ef4","slug":"officers-absent-from-bdc-meeting-almora-news-c-232-1-alm1001-112938-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सक्षम अधिकारियों की अनपुस्थिति पर हंगामा, सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सक्षम अधिकारियों की अनपुस्थिति पर हंगामा, सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Sat, 08 Jun 2024 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि । संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक सभागार में हुई विकासखंड भैंसियाछाना के क्षेत्र पंचायत की बैठक
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना की ब्लाक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में जल निगम, जल संस्थान और वन विभाग के सक्षम अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने हंगामा काटा। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
शुक्रवार को हुई बैठक में सदस्यों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क, कृषि, मनरेगा, राशन कार्ड, पशुपालन की समस्याएं उठाई। सीडीओ आकांक्षा कोंडे समेत कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी। कलौन के प्रधान चंद्र सिंह ने चार साल बाद भी विद्युत पोल नहीं बदलने पर नाराजगी जताई। कांचुला के प्रधान दीवान सिंह, बबूरियानायल के प्रधान महेश बोरा ने विद्युत लाइन दुरुरस्त करने की मांग की। पंचायत सदस्यों ने कनारीछीना में ट्रांसफार्मर चालू करने, सल्ला में नया ट्रांसफार्मर लगाने, नौगांव, सुपई, कुंजबरगल में विद्युत पोल बदलने, चार माह से विद्युत बिल नहीं आने की शिकायत की। दसों के प्रधान हरीश सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत पानी वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। सदस्यों ने मटेला, कुंज बरगल, जोग्यूडा में पेयजल संकट होने की शिकायत की। जल निगम, जल संस्थान, वन विभाग के सक्षम अधिकारियों के बैठक में नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारियों की गैरहाजिर रहने से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। सीडीओ ने अधिकारियों को सदस्यों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख खुशबू पांडे और संचालन बीडीओ तारा चंद आर्य ने किया। वहां डीडीओ कमलेश कुमार, एसडीएम जयवर्धन, सीएमओ आरसी पंत आदि लोग मौजूद रहे।