फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NVS school or problems at home

नवोदय विद्यालय है या समस्याओं का घर 

Tue, 09 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 09 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन

  राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने आगामी 22 अगस्त को चौनलिया में चक्काजाम करने का एलान किया है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि 2006 में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया की स्थापना की गई। स्थापना के समय से ही प्रधानाचार्य का पद खाली है। वर्तमान में प्रधानाचार्य का दायित्व खंड शिक्षाधिकारी भिकियासैंण को दिया  गया है। विद्यालय में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। भोजन और बच्चों को  गरमपानी उपलब्ध कराने के लिए 2011 में करीब 11 लाख रुपये की लागत से  बना सौर ऊर्जा प्लांट से एक दिन भी गरमपानी नहीं मिल पाया। प्लांट मात्र शो  पीस बनकर रह गया है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों  की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। बजट के अभाव में बच्चों की ड्रेस, किताबें क्रय नहीं हो पा रही हैं। 
आवासीय विद्यालय में बच्चे के बाल काटने के  लिए बारबर की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बच्चे कई महीनों तक बाल नहीं कटवा पाते हैं। स्कूल में लैंडलाइन फोन तक नहीं है। उन्होंने समस्याओं का  समाधान नहीं होने पर 22 अगस्त को प्रात: सात बजे से चौनलिया में  चक्काजाम करने का एलान किया है। उन्होंने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को  ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन देने वालों में दर्शन कड़ाकोटी, ईश्वर जोशी,  दिगंबर सिंह, मदन मेहरा, खुशाल सिंह, नंदकिशोर, दिनेश सिंह, गंगा, नवीन  जशी, मदन मोहन मठपाल आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed