फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nurses are backbone of health department: Sinha

Almora News: नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ः सिन्हा

Sat, 13 May 2023 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nurses are backbone of health department: Sinha
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस में मौजूद नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मी। संव
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नर्स को केक खिलाया गया। वक्ताओं ने कहा नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। चिकित्सकों के सहयोगी के रूप में किसी की जान बचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर पीएमएस डॉ. पीके सिन्हा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नर्स और अन्य चिकित्सा कर्मियों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। पीएमएस डॉ. सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में नर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि बगैर नर्स के बेहतर उपचार की कल्पना नहीं की जा सकती। नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। सभी को नर्स दिवस की शुभकामना दी। इस मौके पर उमा विद्यार्थी, गौरा बोरा, आशा देवी, मंजू वर्मा, एलविना, हिमानी, विनीत सक्सेना, नेहा, ममता, कनक, गीता आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन


नर्सिंग दिवस पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को किया याद

बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर और कपकोट में नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल को याद किया गया। नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नर्सिंग दिवस के उपलक्ष्य में केक काटा गया। नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल को याद किया। कार्यक्रम में विमला मसीह, अंजना आर्या, मुन्नी खेतवाल, कुसुमलता, निधि, देवकी, रानी शर्मा, विमला खेतवाल आदि मौजूद थे। उधर, कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग दिवस मनाया गया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नर्सों को पुष्प भेंट किए। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार, डॉ. अनुपमा, डॉ. पीयूष ने नर्सिंग कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। कार्यक्रम में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के शिक्षक दीप तिवारी, रश्मि मटेला, स्टाफ नर्स सोनिया गढि़या, खड़क सिंह, संजय कपकोटी, छात्रा खुशी गढि़या, हर्षिता, भूमिका, प्रियंका, प्रबंधक समिति के सदस्य सभासद तनुज तिरुवा आदि मौजूद थे। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed