अल्मोड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर डबल इंजन सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने छात्रों की छह माह की फीस माफ करने की मांग की।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी छात्रों को प्रमोट किया जाए। उन्होंने छात्रों की छह माह की फीस माफ करने की मांग की। कहा कि छात्र हितों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट समेत पारस कांडपाल, कमल पंत, संजू सिंह, पंकज भैसोड़ा, आकाश जंगपांगी, पंकज आर्य, पवन बिष्ट आदि शामिल हैं।