{"_id":"5df3d5368ebc3e87b0706346","slug":"now-there-is-no-snow-ranikhet-news-hld36544742","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी के मौसम में अब पहले जैसी नहीं रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी के मौसम में अब पहले जैसी नहीं रही बात
विज्ञापन
रानीखेत नगर में 1997 में इस कदर गिरी थी बर्फ। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात रानीखेत के मौसम में वह बात नहीं रही। यहां ठंड तो पड़ती है लेकिन बर्फबारी अब पहले जैसी नहीं होती है। कभी पांच-पांच फुट तक बर्फ गिरी है। शुक्रवार को दिन भर बारिश होते रही लेकिन बर्फबारी नहीं हुई। दिनभर तापमान काफी कम रहा, जिससे ठिठुरन बढ़ती रही। नगर में बर्फ के कुछ फूल गिरे, लेकिन बारिश के साथ वह जम नहीं सके। बता दें कि सात मार्च 1997 को रानीखेत में सबसे अधिक हिमपात हुआ। जिस कारण एक हफ्ते ते यहां बिजली और पानी की भारी दिक्कते हुई। लोगों ने बर्फ के पानी को पिघलाकर किसी तरह से काम चलाया। मौसम की जानकारी रखने वाले आनंद अग्रवाल ने बताया कि दो दिन लगातार बारिश के बाद धीरे धीरे मौसम ने करवट बदली थी।
कब कितनी हुई रानीखेत में बर्फबारी
1945 - 05 फुट
1962 - 2.5 फुट
1968 - 01 फुट
1971 - 01 फुट
1972 - 01 फुट
1975 - 01 फुट
1982 - 06 इंच
1986 - 06 इंच
1989 - 06 इंच
1995 - 01 फुट
1997 - 01 फुट
2008 - 06 इंच
2013 - 03 इंच
2014 - 2.5 इंच
2016 - 03 इंच।
विज्ञापन
कब कितनी हुई रानीखेत में बर्फबारी
1945 - 05 फुट
1962 - 2.5 फुट
1968 - 01 फुट
1971 - 01 फुट
1972 - 01 फुट
1975 - 01 फुट
1982 - 06 इंच
1986 - 06 इंच
1989 - 06 इंच
1995 - 01 फुट
1997 - 01 फुट
2008 - 06 इंच
2013 - 03 इंच
2014 - 2.5 इंच
2016 - 03 इंच।