{"_id":"684f1225576a12c3bc0b51a4","slug":"now-the-problem-of-high-blood-pressure-is-increasing-among-the-youth-too-almora-news-c-231-1-bgs1001-116384-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अब युवाओं में भी बढ़ रही उच्च रक्तचाप की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अब युवाओं में भी बढ़ रही उच्च रक्तचाप की समस्या
Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओेर से हाइपरटेंशन जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
क्षेत्रीय सीएचओ गांवों में जाकर लोगों के रक्तचाप और मधुमेह की जांच कर रहे हैं। इस दौरान जिले के युवाओं में उच्च रक्तचाप के लक्षण पाए जा रहे हैं। जिन्हें टीम संतुलित खानपान और चिकित्सकों की राय लेने की सलाह दे रही है।
बदलती जीवनशैली और खानपान के चलते अब उच्च रक्तचाप की समस्या युवाओं में बढ़ने लगी है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हाइपरटेंशन जांच के तहत 1,02,819 के सापेक्ष 93,063 लोगों की जांच की है।
जो 93 प्रतिशत है। जांच के लिए अभी तक आयोजित सभी शिविरों में औसतन दो मामले युवाओं में उच्च रक्तचाप के आ रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य केंद्र चौंरा में तैनात प्रियंका बुधलाकोटी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के दौरान युवाओं में भी उच्च रक्तचाप पाया गया।
विज्ञापन
उनकी तीन दिन बाद दोबारा जांच की जा रही है। उसके बाद भी रक्तचाप बढ़ा हुआ होने पर उन्हें संतुलित खानपान, चिकित्सक से सलाह और दवाइयां लेने की सलाह दी जा रही है।