फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the leopard attacked the girl in Panpola

अब तेंदुए ने पनपोला में किया सात वर्षीय बच्ची पर हमला, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Now the leopard attacked the girl in Panpola
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण क्षेत्र में तेंदुए का आतंक नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार शाम मां के साथ खेत को जा रही सात वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। मां और अन्य लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। बच्ची का सीएचसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की पनपोला निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुलसी देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह नेगी शाम साढ़े पांच बजे अपनी सात वर्षीय पुत्री दीपिका नेगी के साथ खेतों में जा रही थी। इसी बीच तेंदुए ने दीपिका पर हमला बोल दिया। मां और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन

तेंदुए ने दीपिका की पीठ पर नाखून गढ़ाए हैं। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
इससे पूर्व बाड़ीकोट में गत 19 अगस्त को तेंदुए ने एक बालिका को शिकार बनाया था। यहां पांच शिकारी तैनात किए गए हैं।
यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए गए हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है। बाड़ीकोट के बाद अब करीब एक किमी दूरी पर पनपोला में तेंदुए के हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed