फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now MRI test of patients will be done in Almora only

Almora News: तीन जिलों के मरीजों की अल्मोड़ा में ही हो जाएगी एमआरआई जांच

Wed, 26 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 26 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now MRI test of patients will be done in Almora only
बेस अस्पताल में स्थापित एमआरआई मशीन। संवाद 
अल्मोड़ा। प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यहां एमआरआई मशीन स्थापित होने से अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि अब तक तीनों जिले के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी या अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। अब उन्हें इससे राहत मिलेगी और धन की बचत होगी। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त एमआरआई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रही है, जिसमें सफलता मिली है।

अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. धन स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






जुगाड़ की व्यवस्था...जांच ऑफलाइन, रिपोर्ट ऑनलाइन

अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में करोड़ों की एमआरआई मशीन का लोकार्पण हो गया है। सवाल यह है कि जांच कौन करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बेस अस्पताल में तीन के सापेक्ष एक भी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से उधारी में एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन रिपोर्ट की ऑनलाइन जांच की बात कह रहा है।

बेस अस्पताल में पहले से ही स्वास्थ्य विभाग से उधार लेकर एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। ऐसे में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के लिए अल्ट्रासाउंड करने के साथ ही एमआरआई रिपोर्ट जांचना कठिन होगा। यहां हर रोज औसतन 55 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं। चार से पांच मरीजों को एमआरआई जांच की जरूरत होती है।



पर्याप्त फैकल्टी नहीं, कैसे मिलेगा बेहतर उपचार

अल्मोड़ा। संचालन के दो साल बाद भी मेडिकल कॉलेज में महज 40 प्रतिशत फैकल्टी की ही तैनाती हो सकी है। कॉलेज में संचालित विभागों में 90 फैकल्टी की जरूरत है। बावजूद इसके अब तक प्रबंधन को 60 फैकल्टी ही मिल सकी है। महिला रोग विभाग में चार, रक्तकोष विभाग में पांच फैकल्टी के साथ अन्य विभागों में कई महत्वपूर्ण फैकल्टी की कमी है। ऐसे में दावों के बीच यहां मरीजों को बेहतर कैसे मिलेगा यह कोई नहीं जानता। वहीं लाखों रुपये वेतन देने के बाद भी सरकार को फैकल्टी नहीं मिल पा रही है, जिससे उसकी भी दिक्कत बढ़ गई है।



2500 रुपये में होगी एमआरआई

अल्मोड़ा। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक मरीजों को यहां एमआरआई कराने के लिए 2500 रुपये खर्च करने होंगे। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि हल्द्वानी के बराबर ही लोगों को एमआरआई के लिए कीमत चुकानी होगी।





मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त रेडियोलॉजिस्ट नहीं है और यहां फैकल्टी की भी कमी है। प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री से इसकी मांग की गई है। सरकार को मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी और सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यह रेफर सेंटर बनकर न रह जाए। - मनोज तिवारी, विधायक, अल्मोड़ा।








मेडिकल कॉलेज में एमआरआई सुविधा शुरू होने से अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रेडियोलॉजी विभाग में फैकल्टी नहीं है। ऐसे में एमआरआई रिपोर्ट की ऑनलाइन जांच की व्यवस्था की गई है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का गंभीरता से प्रयास हो रहा है। - डॉ. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed