{"_id":"5f0602088ebc3e63a81dc464","slug":"now-leopard-made-elderly-woman-also-hunted-almora-news-hld389013845","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, दो दिन में दूसरी घटना से गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, दो दिन में दूसरी घटना से गांव में दहशत
Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
पेटशाल के जंगल में बुधवार की देर रात गश्त करते वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी गांव में बीते दिन ढाई साल के बच्चे को निवाला बनाने के अगले ही दिन बुधवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को भी तेंदुए ने शिकार बना लिया। महिला मंगलवार शाम से घर से लापता थी। बुधवार की देर शाम जंगल में ही उसका शव मिला।
विज्ञापन
डूंगरी में आदमखोर तेंदुए ने दो दिनों के भीतर दूसरा शिकार किया है। मंगलवार शाम डूंगरी में ढाई वर्षीय हर्षित को मां की गोद से उठा लिया था। बाद में उसका शव घर से तीन सौ मीटर दूर जंगल में मिला था। मंगलवार की देर शाम डूंगर गांव में 75 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा आनंदी पत्नी स्व. हरी राम अचानक घर से गायब हो गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। बुधवार को ग्रामीणों ने पूरे दिन उसकी खोजबीन की लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार देर शाम महिला का शव घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गधेरे में मिला। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर में तेंदुए के पंजे और दांत के निशान हैं।
विज्ञापन
उसका आधा शरीर तेंदुए ने खाया हुआ था। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा घटनास्थल के लिए रवाना हुई। महिला की दो पुत्रियों की शादी होने के बाद से महिला अकेले ही रहती थी। दो दिन के भीतर हुई दूसरी घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से शीघ्र ही तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है।