{"_id":"6670d908ec4771c6730330ba","slug":"now-damini-and-meghdoot-app-will-tell-when-lightning-will-fall-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: अब दामिनी और मेघदूत एप बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: अब दामिनी और मेघदूत एप बताएंगे कब गिरेगी बिजली, मोबाइल फोन पर मिलेगी मौसम में बदलाव की जानकारी
Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
विजय पुंडीर
हेमंत बिष्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
हेमंत बिष्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आकाशीय बिजली (सांकेतिक)
- फोटो :
ANI
विस्तार
अब लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मौसम में बदलाव की जानकारी के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी प्राप्त हो जाएगी। एप के जरिये पूर्व सूचना और चेतावनी मिलने पर न सिर्फ जानमाल की क्षति से बचा जा सकेगा बल्कि खेती के संबंधित जानकारी भी किसानों को मिलेगी।
मौसम विज्ञान विभाग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी उपयोगी जानकारी पहुंचाने के लिए दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है। मेघदूत एप मौसम के अनुसार खेती की जानकारी देगा, जिसमें तापमान, आर्द्रता, हवा की गति, दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य पूर्वानुमान की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस के माध्यम से किसान बदलते मौसम के अनुसार खेती का काम आसानी से कर सकते हैं।
40 किमी के दायरे में होने वाले वज्रपात का भेजेगा अलर्ट
दामिनी एप के जरिये बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी, जो 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। साथ ही वज्रपात की गति को भी यह एप बताता है।