फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   now bus runing in Saraghat-Kunjkumaula route

सेराघाट-कुंजकुमौला मार्ग पर पहली बार चली बस

Thu, 03 May 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 03 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
now bus runing in Saraghat-Kunjkumaula route
सेराघाट-कुंजकुमौल रोड़ पर पहली बार बस चलने से खुशी मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

11.52 करोड़ रुपये की लागत से बनी बहुप्रतीक्षित सेराघाट-कुंजकुमौला सड़क का निर्माण होने के बाद इस मार्ग पर पहली बार केमू की बस चली। स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह केमू बस का स्वागत कर मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस सड़क से नौ गांवों की साढ़े तीन हजार आबादी को यातायात सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के तहत फेज आठ में 31.2 किमी लंबी सेराघाट-कुंजकुमौला सड़क स्वीकृत हुई थी। 11.52 करोड़ लागत से प्रथम चरण में सड़क का कटान कार्य पूरा हो गया है। इस सड़क पर पहली बार बुधवार को केमू की बस नैनी से कुंजकुमौला होते हुए सेराघाट के समीप तक पहुंची। मार्ग में पड़ने वाले गांवों के लोगों ने जगह-जगह केमू बस का स्वागत किया। सेराघाट से कुछ दूरी पर पर लोगों ने बस के पहुंचने पर खुशी का इजहार किया। इस मार्ग के  बनने से न्योली, हरड़ा, तल्ला सेराघाट, जिंगल, उमेर, कुंजकिमौला, नाली, सल्ला भाटकोट, सल्यूड़ी आदि गांवों के लोगों को यातायात सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed