फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now a massive landslide on the Doba-Chausali road, cracks in the road, road closed.

Almora News: अब डोबा- चौसली मार्ग पर भीषण भूस्खलन, सड़क में आई दरार, मार्ग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now a massive landslide on the Doba-Chausali road, cracks in the road, road closed.
अल्मोड़ा। क्वारब के बाद अब डोबा- चौसली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इससे सड़क पर बड़ी दरार आ गई है। पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर मलबा गिरने से सड़क पट गई है। मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वाहन दूसरे रास्तों से गए। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी मार्ग पर क्वारब बाईपास वैकल्पिक मार्ग बनना है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब के पास लगातार पहाड़ी दरक रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब डोबा- चौसली मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन होने से डोबा-चौसली मोटर मार्ग पर बड़ी दरार आ गई है। पहाड़ी से भारी मात्रा में बड़े बोल्डर गिरने से पूरी सड़क पटी हुई है। जगह-जगह मार्ग पर मलबा गिरा है। खतरे को देखते हुए मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। भू-वैज्ञानिक आरसी उपाध्याय और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। भू-वैज्ञानिक आरसी उपाध्याय ने सुरक्षात्मक कार्यों के लिए आवश्यक सुझाव दिए। इसी मार्ग पर क्वारब बाईपास वैकल्पिक मार्ग बनना है। टीम में एई कुंदन गिरी गोस्वामी, पीके जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




वर्जन

भूस्खलन से होने वाले खतरे को देखते हुए डोबा- चौसली मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जल्द सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे।

कुंदन गिरी गोस्वामी, एई लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा


फोटो- 21एएलएम09पी- भीषण भूस्खलन से डोबा चौसली मार्ग पर आई दरार। स्रोत स्वयं

फोटो- 21एएलएम10पी- डोबा चौसली मार्ग पर हुई भूस्खलन का निरीक्षण करती टीम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed