फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   defamation notice to counsel Barakoti

रेखा के अधिवक्ता ने बाराकोटी को भेजा मानहानि का नोटिस

Mon, 20 Feb 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 20 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन

 भाजपा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक और जिला महामंत्री रवि रौतेला ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी बेबुनियाद आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या और उनके पति के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी ने ुलिस में फर्जी रिपोर्ट लिखाकर भाजपा प्रत्याशी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस मामले में रेखा आर्या की ओर से  सोमवार को उनके अधिवक्ता ने राजेंद्र बाराकोटी को मानहानि का नोटिस भेजा है। सप्ताह भर के भीतर लिखित माफी नहीं मांगे जाने पर सक्षम न्यायालय में मानहानि के लिए पांच करोड़ क्षतिपूर्ति का दावा करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में रवि रौतेला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी और समर्थकों ने गत 11 फरवरी की सायं मजखाली में पार्टी प्रत्याशी रेखा आर्या के समर्थकों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि रात में ही इसकी तहरीर आनलाइन पुलिस में दर्ज करा दी थी, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पति ने कांग्रेस प्रत्याशी को गत दिवस न तो कोई फोन किया और न ही धमकी दी। इसकी पुलिस को निष्पक्ष जांच कर दोषी को दंडित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन के दबाव में पुलिस काम कर रही है। भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी और तहरीर में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक चुनाव के बाद भी क्षेत्र में भाजपाइयों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माओवाद के नाम पर मात्र भाजपा प्रत्याशी और पदाधिकारियों के घरों की दीवार पर अनर्गल नारे लिखे गए हैं, जो कि संदेहास्पद है। इस मौके पर अधिवक्ता आजाद खान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed