{"_id":"571fa0024f1c1b697da91777","slug":"not-stopped-illegal-mining-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा अवैैध खनन का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा अवैैध खनन का खेल
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करते ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र की नदी घाटियों में पत्थर और रेते का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर कनवाड़ी जोन के पास कोसी नदी में अवैैध खनन के लिए धड़ल्ले से पोकलेंड और जेसीबी मशीनें उतारी गई हैं। बताया गया है कि इस स्थान पर एडीबी द्वारा सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है और निर्माण में स्थानीय सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। खनन के कारण बरसात के मौसम में जहां नदियां रुख बदल लेती हैं वहीं भारी राजस्व की नुकसान भी हो रहा है। गोरखधंधे पर रोक लगाने में सरकारी एजेंसियां पूरी तरह विफल साबित होती नजर आ रही हैं।
इस क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन का खेल लंबे समय से फल फूल रहा है। नदियों में खनन के चलते बड़े बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बरसात में नदियां ऊफान पर होती हैं और रुख बदल देती हैं, जिसका खामियाजा पहाड़ की लाइफ लाइन माने जाने वाले हाईवे को भुगतना पड़ता है। हल्द्वानी हाईवे पर कनवाड़ी जोन डेंजर जोन माना जाता है। यहीं पर सबसे अधिक सड़क क्षतिग्रस्त होती है। बताया गया है कि एडीबी द्वारा सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य किसी कंपनी को दिया गया है। सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है, नदी में खनन के लिए जेसीबी और पोकलेंड मशीनें उतारी गई हैं और धड़ल्ले से खनन का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों के अनुसार कंपनी सुधारीकरण कार्य में स्थानीय नदियों की सामग्री लगा रही है। जबकि नदियों में पोकलेंड और जेसीबी मशीनें उतारना मानकों के खिलाफ हैं। दूसरी तरफ अव्यवस्था को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित होता दिखाई दे रहा है। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
कनवाड़ी के पास एडीबी द्वारा सड़क सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। नदी से ही सड़क की दीवार बनाई जानी है, संभवत: कंपनी दीवार बनाने के लिए नदी से खनन कर रही हो, अवैध खनन की शिकायत आ रही है, मैं आज मौके पर जाकर देखूंगा। अवैध खनन पाया गया तो कार्रवाई होगी।
- दामोदर पांडेय, तहसीलदार रानीखेत।