{"_id":"635827c4a3a1582d0d6abb84","slug":"not-a-single-candidate-appeared-for-the-counseling-of-all-india-quota-almora-news-hld480001230","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा
विज्ञापन
प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में मंगलवार को आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए कोई भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। 28 अक्तूबर तक पहले राउंड की काउंसलिंग होगी। नवंबर में दूसरे राउंड की काउंसलिंग की जाएगी।
अगले महीने 15 नवंबर से सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (मेडिकल कालेज) अल्मोड़ा में नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में आल इंडिया कोटे की 15 और राज्य कोटे की 85 कुल 100 सीटें हैं। इसके तहत 24 से 28 अक्तूबर तक पहले चरण की आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार को भी मेडिकल कालेज में आल इंडिया कोटे की 15 सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चली। दिवाली के चलते काउंसलिंग में एक भी अभ्यर्थी नहीं पहुंचा। अब पहले चरण के काउंसलिंग की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। ऐसे में अंतिम समय में काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।
पहले राउंड की काउंसलिंग खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भी प्रवेश का मौका मिलेगा। आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से अभ्यर्थी अल्मोड़ा पहुंचते हैं। इस बीच दिवाली पर्व के चलते यातायात संबंधी दिक्कतों के चलते भी बाहरी राज्यों से आने वाले अभ्यर्थी बचते रहे। पहली काउंसलिंग में नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में मौका मिलेगा। 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक राज्य कोटे की काउंसलिंग शुरू होगी। तब तक दिवाली पर्व संपन्न हो जाता है। ऐसे में राज्य कोटे की काउंसलिंग में शुरूआत से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
-----------
मेडिकल कालेज में आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग चल रही है। मंगलवार को कोई भी अभ्यर्थी काउंसलिंग करने के लिए नहीं पहुंचा। बुधवार को अभ्यर्थी काउंसलिंग को आएंगे तो उनकी काउंसलिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।