{"_id":"594e9feb4f1c1bc4198b4651","slug":"nook-drama-to-save-ram-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":" राम गंगा बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम गंगा बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा बचाओ अभियान में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामगंगा बचाओ सेवा समिति का जन जागरूकता अभियान जारी है। समिति के कार्यकर्ताओं ने राम गंगा बचाओ अभियान के तहत मरचूला से रामनाली तक वाहन से दो दिवसीय भ्रमण किया। लाउडस्पीकर लगे वाहन से निकले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा के साथ ही पर्चे बांटे और लोगों से मानव जीवन बचाने के लिए रामगंगा को बचाने की अपील की।
इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओ ने लोगों से मुख्य जल स्रोतों पर चौड़ी पत्तेदार पौधों का रोपण करने के साथ ही चाल और खाल बनाने का आह्वान किया। कहा कि यदि लोग जल्द नही संभले तो फिर घरों में बिना पानी के पाइप लाइन ही बच पाएंगी। इस दौरान लोगों से रामगंगा के अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आने का आग्रह भी किया गया। समिति के सदस्यों ने रामगंगा से जुड़े मरचूला, मासी, मानिला, देघाट, भिकियासैंण, द्वाराहाट, गगास, बिंता, खीड़ा, माईथान, बदुवाबान, चूलेरासीम, पालंगबाड़ी, खंसर, नागचूलाखाल, गैरसैंण, रामनाली, कालीमाटी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
भ्रमण से लौटने के बाद समिति के पादाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लोगों ने समिति की पहल के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए जल पुरुष के रूप में रामगंगा की सेवा करने की बात कही है। बताया कि प्रथम चरण में कालीमाटी के रामनाली में पौधरोपण कर खाल बनाए जाएंगे।भ्रमण में रामगंगा सेवा समिति के एलडी मठपाल, डा.कुलदीप सिंह बिष्ट, मनोहर तिवारी, जीवन नेगी, खुशाल रावत, कुबेर मनराल, अमर सिंह रावत, सुरेश जोशी व कैलाश सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन