फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nominations From Today

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन आज से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nominations From Today
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार 21 जनवरी से शुरू होगी। अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन अल्मोड़ा के पुराने कलक्ट्रेट परिसर, जबकि रानीखेत, सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के नामांकन तहसील कार्यालय रानीखेत परिसर में होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुराने कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर नाम निर्देशन पत्र निर्धारित तिथियों में प्राप्त करेेंगे। सोमेश्वर (अनुसूचित जाति) विधान सभा क्षेत्र के नामांकन पत्र पुराने कलक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा में विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय, अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पुराने कलक्ट्रेट परिसर अल्मोड़ा में न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट सदर कार्यालय में, जागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के नामांकन पत्र तहसीलदार न्यायालय कक्ष तहसील सदर, अल्मोड़ा (पुराने कलक्ट्रेट परिसर) में दाखिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि द्वाराहाट विधानसभा के नामांपत्र परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर रानीखेत कक्ष संख्या एक, सल्ट विधान सभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कक्ष तहसीलदार रानीखेत, रानीखेत विधान सभा क्षेत्र के नाम निर्देशन पत्र न्यायालय कक्ष तहसीलदार रानीखेत में दाखिल किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन बृहस्पतिवार 21 जनवरी से शुरू होंगे। नाम वापसी 31 जनवरी को होगी। उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि अल्मोड़ा और रानीखेत में नामांकन परिसरों के बाहर सुरक्षा के लिए जरूरी पुलिस बल तैनात करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed