फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nomination in Ranikhet

नाराज भाजपा के कैलाश ने निर्दलीय ठोकी ताल, नामांकन पत्र खरीदा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nomination in Ranikhet
नामांकन कराते द्वाराहाट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां तहसील मुख्यालय में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया जारी है। मगलवार को द्वाराहाट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही और सल्ट से भाजपा प्रत्याशी, विधायक महेश जीना ने नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि रानीखेत सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक करन माहरा ने भी एक सेट भरा। वह 28 जनवरी को विधिवत नामांकन कराएंगे। द्वाराहाट विधानसभा से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी प्रमोद कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार भूपाल सिंह ने भी पत्र भरे। कुल नौ लोगों ने नामांकन पत्र भी खरीदे। द्वाराहाट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल शाही और सल्ट से भाजपा प्रत्याशी महेश जीना कुछ समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे।
विज्ञापन

सल्ट प्रत्याशी ने रिटर्निंग ऑफिसर शिप्रा जोशी, द्वाराहाट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही ने रिटर्निंग ऑफिसर जयवर्धन सिंह के समक्ष नामांकन पत्र भरे। रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम निर्देशन पत्र उनके प्रस्तावकों ने रिटर्निंग ऑफिसर जयकिशन के समक्ष प्रस्तुत किया। भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही, महेश जीना के नामांकन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री प्रेम शर्मा, निवर्तमान विधायक महेश नेगी, जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, दीप भगत, राजेंद्र जसवाल, घनश्याम भट्ट, भुवन जोशी, प्रतीक जीना, धन सिंह रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विमला रावत आदि थे।
विज्ञापन

महेश जीना की संपत्ति
नकदी-375500 रुपये।
बैंक खातों में-391570 रुपये।
कंपनियों, यूनिटों में शेयर-776903 रुपये
रोहिणी दिल्ली में 350 वर्ग फीट में आवासीय भवन, चार सौ वर्ग मीटर में बेतालघाट में वाणिज्यिक भवन सहित ग्राम धारकोट में नौ नाली,
मंगरुखाल में 34 नाली एक मुट्ठी, भिकियासैंण में तीन नाली, तुराचौरा में दो नाली चार मुट्ठी और ग्राम रुडोली में 11 मुट्ठी भूमि (कुल 2.85 करोड़) सोना-200 ग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन-4.80 लाख कीमत की एस-क्रॉस कार।
एक लाख कीमत की रिवॉल्वर।
दोनों पुत्रों के बैंक खातों में 52300 रुपये।
50 ग्राम सोना, 45 हजार का बीमा है।
जीना की पत्नी अंजू जीना की संपत्ति का ब्यौरा
हाथ में नकदी-30 हजार।
बैंक खाते में-1300 सोना-300 ग्राम, चांदी-500 ग्राम।
द्वाराहाट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही की संपत्ति
कुल दर्शायी गई आय -933700
बैंक खातों सहित कुल जमा-4.84 लाख।-
जंगम आस्तियां-1950000-स्थावर आस्तियां-1980000-बैंक ऋण
तीन लाख के कार लोन सहित कुल 1743664 का ऋण।
बीमा पॉलिसी-10 लाख।
वाहन-एक क्सयूवी सहित दो कार, एक ट्रक।
जेवरात-सात तोला। -भूमि-ग्राम डोटलगांव में 30 नाली भूमि (कीमत लगभग 30 लाख)।
पत्नी का संपत्ति विवरण-कुल आय-450520-बैंक खाते में जमा-20 हजार, एक लाख की एक एफडी। -जंगम आस्तियां -319000-स्थावर आस्तियां-42 लाख। -बैंक ऋण -10 लाख। -जेवरात-20 तोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed