फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Water in Majkhali

मजखाली क्षेत्र में चार दिनों से पानी के लिए मचा हाहाकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
No Water in Majkhali
मजखाली में हैंडपंप से पानी भरते बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। क्षेत्र के लिए स्थापित ट्यूबवेल भी कार्य नहीं कर रहा है। मजखाली, मल्ली रियूनी, तल्ली रियूनी सहित तमाम क्षेत्रवासी पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। क्षेत्र के लिए स्थापित नैनी-जाना पेयजल योजना का रखरखाव नहीं होने से दोनों मोटरें फुंक गई है। पाइपों में जगह-जगह लीकेज के कारण भी पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

मजखाली कस्बे में आए दिन पानी की समस्या रहती है। क्षेत्र की आपूर्ति के लिए नैनी-जाना पेयजल योजना का निर्माण किया गया था लेकिन लंबे समय बाद भी योजना का रखरखाव नहीं हो सका है। अब दोनों मोटरें फुंकने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। कुछ माह पूर्व यहां स्थापित दोनों ट्यूबवेल भी शुरू किए गए लेकिन मजखाली क्षेत्र के लिए स्थापित ट्यूबवेल उद्घाटन के दिन से ही खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह अधिकारी ने बताया कि ट्यूबवेल से आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि दूसरे ट्यूबवेल से नैनी जाना क्षेत्र में आपूर्ति की जाती है। मजखाली, मल्ली रियूनी, तल्ली रियूनी, जीआईसी, दंतोला सहित तमाम गांवों के लोग इन दिनों पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर होकर रह गए हैं। क्षेत्र में स्थापित कई हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। जिस कारण दिक्कतें और बढ़ गई हैं। चंदन सिंह बाखली, चंदन राम, कैलाश राम आर्या, जगत सिंह, हरीश सिंह आदि ने तत्काल योजना को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मजखाली क्षेत्र को पानी पिलाने वाली नैनी-जाना पेयजल योजना की मोटर फुंक गई है। मेकेनिक अभी पहुंचे नहीं है। मोटर ठीक होने में एक दिन का समय लग जाता है। ट्यूबवेल का पंप खराब नहीं है लेकिन पाइप में कुछ फाल्ट है, जिसे ठीक कर लिया जाएगा।-संदीप कुमार, जेई, जल संस्थान चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed