फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'No threat to citizenship from CAA'

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस कर रही अनर्गल दुष्प्रचार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
'No threat to citizenship from CAA'
भाजपा स्याल्दे मंडल की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा भिकियासैंण मंडल की बैठक में सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) को लेकर आठ न्याय पंचायतों के 41 बूथों तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच इसके बिंदुओं को पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को एक होटल में हुई इस बैठक का शुभारंभ भाजपा नेता कैलाश पंत और मंडल प्रभारी रमेश बहुगुणा ने किया। मुख्य वक्ता कैलाश पंत ने नागरिकता संशोधन अधिनियम से किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को खतरा नहीं है। इस दौरान कैलाश पंत, रमेश बहुगुणा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र डंगवाल, गोपाल बिष्ट, तारादत्त शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, मदन मेहरा, गोविंद रावत, नरेंद्र सिंह, टीडी शर्मा, निर्मला शर्मा, जीवंती देवी , सुरेंद्र सिंह,आनंद कडाकोटी, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर भाजपा स्याल्दे मंडल की बैठक में तय हुआ कि बूथ स्तर पर जन संपर्क करके लोगों को सीएए के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार, जिला प्रभारी प्रेम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राधा रमण उप्रेती, वीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार और संचालन कुंदन लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed