{"_id":"612e7ef58ebc3eb7cf493e7f","slug":"no-tex-for-entry-in-almora-almora-news-hld4363956171","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा जन संघर्ष मोर्चा ने किया पालिका कार्यालय, अध्यक्ष और ईओ का घिराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा जन संघर्ष मोर्चा ने किया पालिका कार्यालय, अध्यक्ष और ईओ का घिराव
विज्ञापन
युवा जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अल्मोड़ा में जुलूस निकालते लोग। (संवाद)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पालिका परिषद के पटाल बाजार के तीन गेटों में ताले लगाने और बाजार में प्रवेश करने वाले चौपहिया वाहन चालकों से शुल्क लेने का युवा जन संघर्ष मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है। मंच के बैनर तले व्यापारियों और लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
मालरोड में पालिका परिषद पहुंचकर कार्यालय, पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने पटाल बाजार में वाहन के प्रवेश की पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग की। प्रदर्शनकारियों की पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी और ईओ श्याम सुंदर से नोकझोंक भी हुई।
पालिका परिषद ने बाजार के तीन गेटों में ताले लगा प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित किया है। मंच के बैनर तले व्यापारी, युवा और अन्य संगठनों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए लोग मंगलवार बाजार में एकत्र हुए और उन्होंने मुख्य बाजार से नारेबाजी कर पालिका कार्यालय तक जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। मालरोड पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष और ईओ का घेराव किया। कहा कि पालिका पटाल बाजार में निजी वाहनों के प्रवेश पर सौ रुपये और टैक्सी वाहनों से 300 रुपये प्रति चक्कर वसूल रही है, यह गलत है। इस आदेश को पालिका परिषद तत्काल वापस ले।
मंच के संयोजक मनोज बिष्ट ने कहा कि अगर पालिका ने एक पखवाड़े के भीतर इस आदेश को वापस नहीं लिया तो सभी आंदोलन करेंगे। उक्रांद के केंद्रीय संगठन मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
प्रदर्शन में नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ उपसचिव राहुल सिंह बिष्ट, सुधांशु साह, दीपक वर्मा, सुधीर गुप्ता, महेंद्र लटवाल, अशोक साह, सूरज वाणी, हिमांशु साह, दीपू लोहनी आदि रहे।