{"_id":"f6a1fd311eee4b3cf91f14267a1ab63a","slug":"no-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों को आठ माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों को आठ माह से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में स्थित खंड, उप खंड, प्लान के इंटरमीडिएट और हाईस्कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से कार्मिकों को वेतन भुगतान नहीं होने पर एजूकेशनल मिनस्ट्रिीरियल आफिसर्स एसोसिएशन ने नाराजी जताई है। एसोसिएशन ने विभाग से वेतन का जल्द भुगतान करने की मांग की है।
एसोसिएशन की बैठक में वक्ताओं ने विभाग पर कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को जुलाई 2015 से वेतन नहीं मिला है। आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी हो रही हैं। वेतन भुगतान की मांग को लेकर संगठन ने 20 जनवरी को अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय नैनीताल में प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया था, पर अब तक भी वेतन भुगतान को बजट आवंटित नहीं किया गया है।
उन्होंने रिक्त पदों में पदोन्नति विषयक शासनादेश जारी करने की भी मांग उठाई। बैठक में एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, मंत्री राजेंद्र वर्मा, जीवन तिवारी, प्रदीप ममगई, बलबीर भाकुनी, भगवत बिरौडिय़ा, बलवंत तड़ागी, कमल बिष्ट, गौरव बिष्ट, मनोज कांडपाल, गोविंद सिंह मेहता, योगेश बिष्ट, मो. हारुन, देवेंद्र पाठक, राजेश डालाकोटी आदि मौजूद थे।