फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Payment For Mnrega Work

मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं होने से गुस्साए ताड़ीखेत के प्रधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
No Payment For Mnrega Work
ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते प्रधान। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मनरेगा के तहत श्रमिकों का और सामग्री का भुगतान नहीं होने से ताड़ीखेत ब्लॉक के प्रधानों में भी खासा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि श्रमिकों को भुगतान नहीं हो पा रहा है, प्रधानों को सबकी बेवजह सुननी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों के भुगतान की मांग को लेकर अब पूरे क्षेत्र के प्रधानों में गुस्सा है। आक्रोशित प्रधानों ने यहां ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कहा कि मनरेगा में पिछले एक साल से सामग्री तथा इस साल जनवरी से श्रमिकों के मेहनताने का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। मनरेगा कार्यों को कराने में ग्राम प्रधानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार भुगतान की मांग की गई लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तमाम कार्य प्रभावित हो चले हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो सभी प्रधान मनरेगा कार्यों का बहिष्कार करेंगे और वृहद आंदोलन शुरू कर देंगे। बीडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला देवी सहित तमाम गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed