{"_id":"664a4032993d19ba21004224","slug":"no-maths-subject-in-jaskot-gic-almora-news-c-232-1-shld1002-112105-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जसकोट से 20 किमी दूर हुई गणित की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जसकोट से 20 किमी दूर हुई गणित की पढ़ाई
Sun, 19 May 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 19 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
उच्चीकरण के 10 साल बाद भी जीआईसी में मंजूर नहीं हुआ विषय
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के जीआईसी जसकोट में गणित विषय मंजूर नहीं है। उन्हें गणित की पढ़ाई के लिए 15 से 20 किमी दूर शहरफाटक या लमगड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है।
वर्ष 2014 में हाईस्कूल जसकोट का इंटर में उच्चीकरण हुआ। इंटर कॉलेज बनने के बाद जसकोट, भटखोला, वैजीटाना, खिरौली, हूंना, चौनली, अनरियाकोट, माल्टा क्षेत्र के विद्यार्थियों को नये विषयों की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विद्यार्थियों को गणित पढ़ने के लिए अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ रहा है, इसका असर छात्रसंख्या पर भी पड़ रहा है। पांच साल पूर्व तक इस विद्यालय में 400 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई के लिए पहुंचते थे जो अब घटकर 150 रह गए हैं। इंटरमीडिएट के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला भी नहीं है।
कोट- जीआईसी जसकोट में इंटर में गणित विषय की स्वीकृति का मामला शासन स्तर का है। प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति का इंतजार है। -अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।