फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Electricity In Salt and Ranikhet Block

Almora News: सल्ट और रानीखेत के 90 गांवों में बिजली गुल

Fri, 07 Jun 2024 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
No Electricity In Salt and Ranikhet Block
सल्ट में विद्युत आपूर्ति न होने से पानी भी नहीं आ रहा, 25 हजार लोग परेशान
विज्ञापन


मौलेखाल/रानीखेत। मौसम का बदला मिजाज सल्ट और रानीखेत के लोगों पर भारी पड़ा है। अंधड़ से लाइन पर पेड़ गिरने से सल्ट के 90 गांवों में बिजली गुल रही। वहीं, रानीखेत के चिलियानौला और गनियाद्योली में भी आपूर्ति ठप रही। करीब 25 हजार से अधिक की आबादी इससे परेशान है। सल्ट में बिजली आपूर्ति ठप रहने से शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग योजना ठप रहने से लोग पानी के लिए तरस गए हैं।
बुधवार देर शाम अंधड़ और बारिश ने जिले में आफत मचाई। अंधड़ से जगह-जगह लाइन में पेड़ गिरने से पूरे सल्ट विकासखंड सहित रानीखेत के ताड़ीखेत, गनियाद्योली, हिड़ाम में बिजली आपूर्ति ठप रही। यूपीसीएल की टीम देर रात तक खराबी को दूर करने में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइन में गिरे 15 से अधिक पेड़ों को हटाना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में इन क्षेत्रों की 25 हजार से अधिक की आबादी को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा। सल्ट में बिजली आपूर्ति ठप रहने से 90 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली शशिखाल कोटेश्वर पंपिंग योजना के पंप नहीं चले। ऐसे में इस योजना से जलापूर्ति नहीं हुई और लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। 24 घंटे बाद बृहस्पतिवार देर शाम पांच बजे ताड़ीखेत, गनियाद्योली, हिड़ाम में बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली लेकिन सल्ट में देर रात तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर पेड़ बन रहे मुसीबत का कारण
रानीखेत। जंगल की आग से जलकर कमजोर हो चुके पेड़ परेशानी खड़ी कर रहे हैं। आए दिन हल्की हवा से भी ये पेड़ बिजली लाइन में गिर रहे हैं, इससे आपूर्ति ठप हो रही है। ऐसे में यूपीसीएल को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है तो लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सल्ट के लोगों ने कटौती बंद करने की मांग उठाई
मौलेखाल। बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने यूपीसीएल कार्यालय पहुंचकर एसडीओ तसनीफ अनवर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है, इससे आम लोगों के साथ ही व्यापारी परेशान हैं। यूपीसीएल जर्जर खंभों और झूलते तारों को ठीक नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अंधड़ से तार टूट रहे हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर भिनै की प्रधान भारती देवी, देवालय की हेमा देवी, प्रधान संगठन अध्यक्ष रवि दत्त खंतवाल, चंद्र प्रकाश, विजय ध्यानी, प्रह्लाद सिंह, संजय सिंह, भगत रावत, शोभा देवी, इंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद

कोट -अंधड़ से कई पेड़ लाइन में गिर गए, इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। पेड़ हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -आयुष चौहान, एसडीओ, यूपीसीएल, रानीखेत।
कोट-भिकियासैंण-ताड़ीखेत के बीच पेड़ गिरने से सल्ट में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती बाहर से हो रही है। यूपीसीएल गंभीरता से काम कर रहा है। -तसनीफ अनवर, एसडीओ, यूपीसीएल, सल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed