फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Doctor in Almora

डॉक्टरों के अभाव में अल्मोड़ा से बार-बार हल्द्वानी रेफर किए जा रहे हैं मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
No Doctor in Almora
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के अस्पताल भी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल अस्थि रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक के अभाव में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार देर रात वाहन दुर्घटना के दो घायलों को भी डॉक्टरों के अभाव में हायर सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सूजा उच्च शिक्षा के लिए गए हैं। तीन माह पूर्व निश्चेतक भी पीजी करने चले गए थे। जिसके चलते अब हड्डी रोग संबंधित उपचार के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में पैर फैक्चर होने पर गंभीर हालत में एक मरीज को अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों के अभाव में उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। वहीं बागेश्वर जिले के कांडा में बरात वाहन की दुर्घटना में घायल एक मरीज को शुक्रवार को अल्मोड़ा लाया गया था। उसके भी हाथ की हड्डी टूटी थी। दोनों मरीजों का यहां उपचार नहीं हो पाया। जिसके चलते उन्हें रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

सीआर्म मशीन खराब होने से भी हो रही दिक्कतें
अल्मोड़ा। अस्पताल में कभी डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते तो कभी मशीनें दुरुस्त नहीं होने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां पिछले एक साल से सीआर्म मशीन खराब पड़ी है। जिसके चलते जब डॉक्टर उपलब्ध भी हों तो कई बार गंभीर हड्डी के मरीजों को हायर सेंटर रेफर ही करना एकमात्र विकल्प था। सीआर्म मशीन ठीक नहीं होने के कारण भी प्रतिमाह करीब पांच से छह मरीजों को रेफर करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भी डॉक्टरों की भारी कमी
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में भी डॉक्टरों की कमी है। अस्पताल में नियमित स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्वीकृत पांच पदों में से चार पद रिक्त हैं। संविदा में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। यहां तक सीएमएस का पद भी लंबे समय से रिक्त है। निश्चेतक के पास ही सीएमएस का अतिरिक्त कार्यभार है। रेडियोलॉजिस्ट का अस्पताल में पद ही स्वीकृत नहीं हो पाया है। अस्पताल में स्टाफ नर्स के कुल 11 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से सात कार्यरत और चार रिक्त हैं। चीफ फार्मासिस्ट के तीन स्वीकृत पदों में से मात्र दो ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed