फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No DDA in Almora

प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
No DDA in Almora
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते सर्वदलीय समिति के लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को खत्म करने की मांग के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नवंबर 2017 में प्रदेश की भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान से पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण लागू कर दिया था। स्थानीय जनता और समिति इसका लगातार विरोध कर रही है।
विज्ञापन

विरोध के बाद भी प्रदेश सरकार ने केवल प्राधिकरण को स्थगित किया है जो जनता के साथ धोखा है। प्राधिकरण को स्थगित करना भाजपा सरकार की षड्यंत्रकारी नीति है। जहां एक ओर प्राधिकरण स्थगित किया गया है वहीं दूसरी ओर मानचित्र स्वीकृत करने के लिए कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत करवाने के लिए शपथपत्र देकर मानचित्र की स्वीकृति प्राधिकरण के तहत लेनी पड़ रही है जो कि औचित्यहीन है।
नगर पालिका अधिनियम 1916 में विभिन्न प्रावधानों के अनुसार नगर पालिका परिषद को अपने नगर की सीमा क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार था। प्राधिकरण गठित होने के बाद से पालिका की आय कम हो गई है। प्राधिकरण को पहाड़ से तत्काल समाप्त करने का शासनादेश जारी किया जाए।

नगरीय क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार नगर निकायों को ही दिया जाए। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, सभासद हेम तिवारी, महेश आर्या, नारायण दत्त पांडेय, आनंदी वर्मा, मदन सिंह बिरौड़िया, ललित मोहन पंत आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed