फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NHM personnel returned to work

कार्यबहिष्कार स्थगित कर लौटे एनएचएम कर्मी पर बांह में काली पट्टी बांध विरोध जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
NHM personnel returned to work
अल्मोड़ा। पांच दिनी होम आइसोलेशन (कार्य बहिष्कार) के बाद मंगलवार को छठे दिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के सभी 250 कर्मचारी कार्य पर लौट गए। हालांकि अब भी कार्मिक बांह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक रूप से विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिल गया है लेकिन जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती उन्होंने बांह में काली पट्टी बांध विरोध जताने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पिछले 28 मई से बांह पर काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर वह बीते तीन जून से छह जून तक चार दिवसीय होम आइसोलेशन में रहे। तब भी मांगों पर कोई आश्वासन नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने नौ जून तक कार्य बहिष्कार बढ़ा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को भी सभी कर्मी कार्य बहिष्कार पर डटे रहे। देर शाम मांगों पर सहमति मिलने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। इधर मंगलवार से सभी 250 डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि कार्य पर लौट आए हैं। एनएचएम जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा जोशी ने बताया कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिला है, पर मांगें पूरी होने तक सभी कर्मी बांह में काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन के साथ कार्य करेंगे। वहां अंजलि पांडे, चारुल महेश्वरी, दीपक कांडपाल, डॉ. ललित नेगी, डॉ. संजय चौहान, हिमांशु, हितेश, ममता वर्मा, योगेश जोशी, मंजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed