फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NH is not in Good Condition

राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-कोसी खस्ताहाल, सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से खतरा बढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
NH is not in Good Condition
अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे का हिस्सा ध्वस्त होकर नदी में समाया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग अल्मोड़ा-कोसी में कुछ स्थानों पर डामर उखड़ने से गड्ढ़े बन गए हैं। बारिश के दौरान कई स्थानों पर सड़क किनारे की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होकर कोसी में समा गई है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है। कुछ स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी पड़ी होने से भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में बिमौला, उड्यिारी, धामस, मटेला, पंचगांव, महतगांव, भगतोला, घनेरी, हवालबाग ज्योली, पाखुड़ा, कटारमल, रानीखेत समेत कोसी के शिव मंदिर के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। हाल में ही हुई बारिश में कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होकर कोसी नदी में समा गई। इस मार्ग से अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रानीखेत, शीतलाखेत, सोमेश्वर, कौसानी, गरुड़ समेेत कई स्थानों वाहनों की आवाजाही रहती है। शादियों के सीजन में अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद कई स्थानों पर सड़क किनारे मिट्टी पड़ी हुई है। इससे कई बार मार्ग में जाम भी लगता है। इन दिनों पर्यटकों की भी आवाजाही बढ़ी है। मार्ग बदहाल होने के कारण पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रसव पीड़िताओं और गंभीर मरीजों को वाहन में लाने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-कोसी सड़क काफी लंबे समय से खराब है। प्रशासन हादसा होने का इंतजार कर रहा है। सड़क की जल्द मरम्मत की जानी चाहिए ताकि दुर्घटनाओं के संभावित खतरे से बचा जा सके। क्षतिग्रस्त स्थानों पर जल्द सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, कोसी
मार्ग में कई स्कूलों की बसें भी चलती है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे भी जाते हैं। मार्ग खराब होने से वाहन हिचकोला लेता है। जिसे बच्चों को दिक्कतें होती है।

मोटर मार्ग से सफर करने पर यात्रियों की कमर दर्द करने लगती है। मार्ग का जल्द सुधारीकरण किया जाए।
- सतीश बिष्ट
कई स्थानों पर सड़क किनारे का हिस्सा टूटने से उस स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। जिससे विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देने में काफी दिक्कतें होती है। साथ ही अनहोनी का भी खतरा रहता है। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद मार्ग सुधारीकरण नहीं हो रहा है।
- गोपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed