फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New year 2024: Crowd of devotees gathered in temples in almora on new year 2024

माइनस पांच डिग्री तापमान पर आस्था भारी: इन मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें साल के पहले दिन का नजारा

Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jan 2024 09:35 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। अल्मोड़ा में नए साल की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ की गई। वहीं, माइनस पांच डिग्री के बीच सुबह से ही बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
New year 2024: Crowd of devotees gathered in temples in almora on new year 2024
भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के लोगों ने नए साल की शुरुआत मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ की। पहले दिन मंदिरों में आस्था की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर नए साल में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। जागेश्वर धाम में साल के पहले ही दिन आठ हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा जागनाथ के दर्शन को पहुंचे।

विज्ञापन


जिले में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। रविवार रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। इस दौरान आसमान पटाखों की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं, सुबह होते ही लोगों ने मंदिरों का रुख किया। जागेश्वर धाम, चितई गोलू देवता, नंदादेवी मंदिर, बद्रेश्वर मंदिर, उल्का देवी मंदिर, गैराड़, कसारदेवी, बानणी देवी, पावनेश्वर धाम, एडाद्यो समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने से भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन के लिए कड़ाके की ठंड में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए साल में खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सैलानियों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। वहीं घरों में भजन-कीर्तन भी हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

New year 2024: Crowd of devotees gathered in temples in almora on new year 2024
उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

जागेश्वर में पहुंचे आठ हजार से अधिक श्रद्धालु
विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में साल के पहले दिन भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी रही। माइनस पांच डिग्री के बीच सुबह से ही बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ अधिक होने से भक्तों को दर्शन के लिए कड़ाके की ठंड के बीच घंटों लाइन में लगे रहना पड़ा। मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि नए साल के पहले दिन आठ हजार से अधिक भक्ता यहां पहुंचे।

नए साल का मनाया जश्न, डीजे की धुन पर थिरके
2024 का स्वागत नगर के लोगों ने जोरदार तरीके से किया। नगर के होटलों, रेस्टोरेंट और क्लब में शाम से ही नृत्य-संगीत का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान लोगों ने जमकर मस्ती की और नए साल का स्वागत किया। एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने सामूहिक पार्टी का आयोजन कर नए साल का जश्न मनाया। लोगों ने घरों में व्यंजन बनाए। साल के पहले दिन मिठाई की दुकानों में भी भीड़ रही।

रानीखेत, द्वाराहाट के मंदिर भी रहे गुलजार
नए साल पर रानीखेत, द्वाराहाट के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही। रानीखेत के पंचेश्वर, झूला देवी मंदिर, राम मंदिर, कालिका मंदिर, बिंसर महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नए साल पर क्षेत्र, देश, प्रदेश की खुशहाली की कामना की। द्वाराहाट के दूनागिरी मंदिर में सुबह कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंच गए। नैथना देवी, मानिला देवी मंदिरों, पांडवखोली में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इधर बालेश्वर मंदिर समिति की ओर मंदिर में आयोजित अखंड रामायण का पाठ का पारायण किया गया। इस मौके पर भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed