फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Tank Soon in This Area

Almora News: बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना का नये सिरे से बनेगा टैंक

Fri, 15 Mar 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
New Tank Soon in This Area
अनियमितता की शिकायत पर जल निगम की टीम ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

गुणवत्ताविहीन सीमेंट का हो रहा था प्रयोग, लोहे की जगह टिन की चादर लगाई थीं
38 गांवों के लिए 17 करोड़ की लागत से बन रही है योजना

रानीखेत (अल्मोड़ा) बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना के जल संग्रहण टैंक निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जल निगम रानीखेत की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां पाए जाने पर ठेकेदार को टैंक तुड़वाकर मानक के अनुरूप नये सिरे से टैंक बनाने के निर्देश दिए गए हैं।



ताड़ीखेत ब्लॉक के 14 ग्राम पंचायत के 38 गांवों के लिए 17.26 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बयेड़ी पेयजल पंपिंग योजना में अनियमितता को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन सहित जल निगम के ईई से जांच की मांग की थी। बृहस्पतिवार को जल निगम के एई भारत सिंह रावत टीम के साथ जल संग्रहण टैंक की जांच को लेकर हिड़ाम पहुंचे। टीम ने पाया कि टैंक निर्माण में मानक के उलट गुणवत्ताविहीन सीमेंट का प्रयोग किया गया है। वहीं, टैंक बनाने के लिए लोहे की प्लेटों के बजाय टिन की चादर का उपयोग किया गया है। जिसके बाद एई ने टैंक तुड़वाकर मानक के अनुसार बनाने के साथ ही टैंकों का मापन व भुगतान रोकने के निर्देश दिए। वहां पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम सिंह अधिकारी, पूरन चंद्र पांडेय, हिड़ाम के प्रधान लच्छीराम, बयेड़ी की प्रधान लीला देवी, ऊंणी की प्रधान सुनीता देवी, मुसोली की प्रधान सुमन फर्त्याल, सौला की प्रधान मंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed