{"_id":"687e83e74869e63d3e0935fd","slug":"new-story-self-reliance-being-created-products-almora-news-c-232-1-shld1003-131166-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पहाड़ी उत्पादों से रच रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पहाड़ी उत्पादों से रच रही आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के खत्याड़ी में उत्पाद तैयारी करतीं महिलाएं। स्रोत : जिज्ञासा स्वयं सहायता समूह
अल्मोड़ा। कभी एक साधारण गृहिणी रहीं जानकी जनौटी अब स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। नगर के खत्याड़ी क्षेत्र की रहने वाली जानकी ने हिमान्या आउटलेट नाम से पहाड़ी उत्पादों की दुकान शुरू की। उन्होंने आठ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन में नया उजाला भर दिया है।
जानकी ने जिज्ञासा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीआईएफ फंड और सीएलएफ से दो लाख रुपये का ऋण लिया। जानकी ने बताया कि स्वरोजगार को लेकर मन में काम चलने को लेकर शंका जरूर थी लेकिन उन्होंने संघर्ष और आत्मविश्वास से काम शुरू किया और हार नहीं मानी। उन्होंने मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट, पहाड़ी मसाले, चटनी और हस्तशिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों को बाजार में उतारा।
धीरे-धीरे लोगों का रुझान इन जैविक और परंपरागत उत्पादों की ओर बढ़ा और उनका काम आगे बढ़ता गया। वर्तमान में हिमान्या आउटलेट की पहचान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरों तक फैल चुकी है। अब वह सालाना करीब 15 लाख रुपये की आमदनी कमा रही है। वर्तमान में वह जिज्ञासा स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष हैं।