फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New road in Sult

तय समय पर पूरा करें सड़कों का निर्माण: जीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
New road in Sult
सड़क निर्माण को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह जीना को ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने ग्राम्य विकास और लोनिवि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। भिकियासैंण आवास पर हुई बैठक में उन्होंने सल्ट और स्याल्दे विकासखंडों में केंद्र और राज्य सरकार के वित्तीय सहयोग से संचालित योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। विधायक निधि के कार्यों में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अधिकारी और कर्मचारी जनसमस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करें। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके, इसकी जानकारी ग्राम पंचायतों तक विभिन्न माध्यमों से प्रचारित करने पर जोर दिया। लोनिवि की समीक्षा में विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न सड़कों के प्रस्ताव, डीपीआर, वन भूमि आदि की जानकारी ली। उन्होंने दो वर्ष से निर्माणाधीन 36 किमी लंबी भिकियासैंण-मरचूला सड़क की प्रगति के बारे में भी पूछा। इस पर पर अभियंताओं ने बताया कि 12 किमी तक वाहन जा रहे हैं। आगामी तीन माह में पूरी सड़क वाहनों के आवागमन के लिए तैयार हो जाएगी। बैठक में बीडीओ शाकिर हुसैन, दलीप भंडारी, लालसिंह, नरेंद्र आर्या, नीरज कुमार, गोविंद सिंह, अनीता नेगी, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क के लिए विधायक को दिया ज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के तहत प्रसिद्ध ग्वल मंदिर चमड़खान और बाजार को पोखराखाल पंतगांव मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि चमड़खान ग्वल मंदिर से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। मंदिर चमड़खान बाजार से लगा है लेकिन वाहन चार किमी घूमकर बाजार और मंदिर तक पहुंचते हैं। पोखरखाल पंतगांव मार्ग से जोड़ने पर यह दूरी एक किमी ही रह जाएगी। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य गणेश राम, गोविंद जीना, चंदन आर्या, आनंद प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed