फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Road in Ranikhet

डामरीकरण के लिए ग्रामीणों को करना पड़ा 15 सालों का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
New Road in Ranikhet
श्रीखेत-भिटारकोट मार्ग के डामरीकरण कार्य का उद्घाटन करते बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह। संवाद न्य - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की बाट जोह रहे तहसील के सुदूरवर्ती गोलूछीना, भिटारकोट सहित आसपास के ग्रामीणों का इंतजार अब खत्म हो गया है। डेढ़ दशक के इंतजार के बाद आखिरकार गोलूछीना-श्रीखेत-भिटारकोट मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने डामरीकरण का शुभारंभ किया। सड़क से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य बनने के बाद तहसील के सुदूरवर्ती क्षेत्र में गोलूछीना-श्रीखेत-भिटारकोट आठ किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली। वर्ष 2004 में मोटर मार्ग का कटान शुरू हुआ। लेकिन डामरीकरण के लिए ग्रामीणों को पूरे 16 सालों का इंतजार करना पड़ा। डामरीकरण के अभाव में सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब ग्रामीणों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने डामरीकरण का उद्घाटन किया। डामरीकरण के अभाव में यह सड़क काफी दयनीय हो गई थी बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने बताया कि मार्च 2018 में उन्होंने इसके डामरीकरण को लेकर काफी प्रयास किए। इसके बाद शासन से डामरीकरण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत हुए। सोलिंग पूरी होने के बाद डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। आठ किमी इस मोटर मार्ग से मुझोली, दैना, मल्यालगांव, कुलसीवी, भिटारकोट, सिराड़, रौलाखरक, गुमोड़ी, बगडवार आदि गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सरपंच कृष्ण सिंह परिहार, नवीन कुमार, संदीप पंवार, शुभम साह, दिनेश कुमार, लोनिवि के अवर अभियंता प्रकाश पंत, कांट्रेक्टर आदित्य कटारिया, दीपक मेहरा, धीरज कुमार, दीपक परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed