फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Principal Dr. Bhaisoda took charge of Almora medical college

अल्मोड़ा पहुंच नए प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने संभाला कार्यभार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
New Principal Dr. Bhaisoda took charge of Almora medical college
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के नए प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंच कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व बीते सोमवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अल्मोड़ा के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने उन्हें कार्यभार सौंप दिया था। नवनियुक्त प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने और पर्वतीय क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन

नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. भैसोड़ा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को अल्मोड़ा में ही बेहतर सुविधाएं मिले इसको प्राथमिकता पर रखा जाएगा ताकि पर्वतीय जिले के किसी भी मरीज को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हल्द्वानी का रुख न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी सत्र कक्षाओं के संचालन को लेकर भी अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने संभावित तीसरी लहर को लेकर भी हर तैयारी अपने स्तर से पूरी करने की बात कही। कहा कि इसके लिए आईसीयू, पीआईसीयू, एनआईसीयू संचालन के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पीएमएस एचसी गड़कोटी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed