{"_id":"63b5bff6e35b3b1f4036022d","slug":"new-police-station-in-almora-almora-news-hld4875756137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में पुराने थाने व चौकियों में शामिल होगें राजस्व गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में पुराने थाने व चौकियों में शामिल होगें राजस्व गांव
विज्ञापन
एसएसपी अल्मोड़ा पदीप कुमार राय।संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में भले ही पहले चरण में 231 राजस्व गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई है लेकिन इन गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल करने के लिए यहां नए थाने और चौकियां नहीं खुलेंगी। इन गांवों के आसपास पहले से स्थापित थानों और चौकियों में यह क्षेत्र शामिल किए जाएंगे। दूसरे चरण में शामिल होने वाले 398 राजस्व गांवों को शामिल करने के लिए पुलिस विभाग इन गांवों के आसपास नए थाने और चौकियां खोल सकता है। हालांकि इसके स्पष्ट आदेश विभाग को नहीं मिले हैं।
जिले में कई राजस्व गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी हुई है। इसके अनुसार पहले चरण में यहां के 231 राजस्व गांव पुलिस के कार्यक्षेत्र में आएंगे लेकिन इन्हें पहले से ही स्थापित पुलिस थानों और चौकियों को सौंपा जाएगा। इन गांवों को शामिल करने के लिए नए थाने और चौकियां नहीं खुलेंगी। ये गांव जिले के 10 थानों और चौकियों में शामिल होंगे।
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि इन गांवों को शामिल करने के लिए नए थाने और चौकियां न खोलने का स्पष्ट आदेश है। अधिसूचना जारी होते ही पुलिस ने इन गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नए पुलिस कर्मियों की नहीं होगी तैनाती
अल्मोड़ा। पहले चरण में राजस्व गांवों को पहले से स्थापित थाने और चौकियों में शामिल किया जाएगा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कई राजस्व गांवों को पुलिस क्षेत्र में शामिल करने की अधिसूचना जारी हुई है। गाइडलाइन मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। पहले से स्थापित थानों और चौकियों में नए गांवों को शामिल तो किया जाएगा लेकिन इनके लिए नए पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं होगी। जिले में पहले से ही तैनात पुलिस कर्मियों पर इन गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी।