{"_id":"61d34300153aac3a59008b86","slug":"new-parking-in-texi-stand-almora-almora-news-hld44982643","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में टैक्सी स्टैंड के बहुमंजिला पार्किंग की भूमि पूजन कर किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में टैक्सी स्टैंड के बहुमंजिला पार्किंग की भूमि पूजन कर किया शिलान्यास
विज्ञापन
अल्मोड़ा में टैक्सी स्टैंड के बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के भूमि पूजन का दीप प्रज्जलित कर शुभा?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण शुरू हो गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने सोमवार को भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि नगर क्षेत्र में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए मुख्यमंत्री ने नगर में टैक्सी स्टैंड बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार ने 7.74 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि यह टैक्सी स्टैंड बहुमंजिला बनाया जाएगा। नए साल में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अल्मोड़ा को यह सौगात मिली है। इससे यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सकेगी। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा। अल्मोड़ा नगर में प्रवेश के लिए वन-वे व्यवस्था होने के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। बहुउद्देश्यीय पार्किंग बनने से नगर क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को सुविधा मिलने लगेगी।
निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस शीघ्र की निर्माण कार्य शुरू कर देगी। एक वर्ष के भीतर इसे तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। नगर क्षेत्र में सीवर लाईन निर्माण का भी जल्द शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए 25 करोड़ की राशि मिल चुकी है। सीवर लाइन बन जाने से नगर क्षेत्र की जनता को सीवर की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने रानीधारा मार्ग का जीर्णोद्धार भी शीघ्र ही शुरू होने की बात कही।
विज्ञापन
रानीधारा मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए 85 लाख की स्वीकृति के सापेक्ष 66 लाख रुपये मिल चुके हैं। शेष राशि जिला योजना से मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर को और अधिक सुव्यवस्थित, सुसज्जित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विनीत बिष्ट समेत सभासद आदि थे।