{"_id":"61bb8a3c13fe7f731d0e9d4e","slug":"new-hostel-opeming-in-almora-almora-news-hld447853350","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह का कैबिनेट मंत्री रेखा ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह का कैबिनेट मंत्री रेखा ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
अल्मोड़ा के राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह (किशोरी) के लोकार्पण के मौके पर मौजूद कैबिनेट मंत्री रेख?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला कल्याण विभाग के तहत बख में 423.92 लाख रुपये से बने राजकीय उत्तररक्षा आश्रय गृह (किशोरी) का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले उत्तररक्षा गृह के बन जाने से अब 18 वर्ष से ऊपर की किशोरी सदन की बच्चियों की रहने की सुविधा होगी। इसमें रहने के साथ-साथ पढ़ाई की व्यवस्था भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी किशोरियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना इसका मकसद है। ऐसी बच्चियों की चिंता करते हुए सरकार ने उन्हें पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों को संरक्षक बन कर तीन हजार रुपये प्रति माह मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत दिए जा रहे हैं।
विशिट अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि महिला कल्याण विभाग 18 वर्ष से ऊपर अनाथ बालिकाओं के लिए बनाया गया उत्तररक्षा गृह सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में मुख्य परीवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, जिला परीवीक्षा अधिकारी राजीव नयन तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद आदि थे।