फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Netgaji Birthday Celebration

रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Netgaji Birthday Celebration
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते रानीखेत के लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/रानीखेत। सोबन सिंह जीना परिसर में रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. विद्याधर सिंह नेगी ने नेताजी का योगदान बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना से लेकर राष्ट्रीय एकत्व स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श अपनाने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए गिरीश चंद्र मल्होत्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का योगदान अनुकरणीय है। युवा पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में राजेंद्र बगड़वाल, भुवन विद्यार्थी, गणेश तिवारी, केवलानंद पाठक, राजेश पांडे, राजेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र पवार, भुवन आर्या आदि थे। इधर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में नेताजी को याद किया गया। वर्चुअल संवाद में संस्थान के अध्यक्ष दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि नेताजी का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान अभिनव मिश्रा, फरजाना खान, नीमा आर्या, दीप्ति आर्या, मीनाक्षी कांडपाल आदि थे। इधर, रानीखेत में सुभाष चौक में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गयी। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच भी लोगों में सुभाष जयंती को लेकर उत्साह बना हुआ था। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके अभूतपूर्व रणनीतिक कौशल को योगदान को याद किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार के इंडिया गेट पर उनकी मूर्ति स्थापना किए जाने को लेकर प्रसन्नता जताई। वहां पर छावनी परिषद् के नामित सदस्य मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौधरी, गिरीश भगत, नारायण सिंह, कुबेर सिंह, संजय पंत, हर्षवर्धन पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed