फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NEP 2020

नई शिक्षा नीति में शिक्षा को बाल केंद्रित बनाना सराहनीय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
NEP 2020
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर अल्मोड़ा में हुई गोष्ठी में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में नई शिक्षा नीति पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू की जा रही नई शिक्षा नीति को देश और छात्र-छात्राओं के हित में बताया। उन्होंने कहा कि नई नीति में सभी बच्चों के स्कूलों में नामांकन कराने और उन्हें शिक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जो समाज हित में है। नई शिक्षा नीति में शिक्षा को बाल केंद्रित बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई नीति का लक्ष्य शिक्षा को सार्वभौमिक बनाना है। बच्चों को रोजगारपर शिक्षा भी मिलेगी, जिससे बच्चों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नई नीति में भारतीय संस्कृति, संस्कारपरक शिक्षा भी दी जाएगी। इस अवसर पर छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजलि शर्मा ने की। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश फुलोरिया, विशिष्ठ अतिथि प्रकाश पंत ने भी विचार रखे। स्कूल की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने सभी का आभार जताया। वहां गंगा जोशी, प्रमोद कुमार उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed