{"_id":"60ef30d48ebc3e932312f873","slug":"neither-the-choke-culvert-was-opened-nor-the-pipeline-was-changed-the-population-of-10000-had-to-remain-thirsty-almora-news-hld4311858143","type":"story","status":"publish","title_hn":"न चोक कल्वर्ट खुला, न जीर्णशीर्ण पाइपलाइन बदली गई, दस हजार की आबादी को प्यासा रहना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न चोक कल्वर्ट खुला, न जीर्णशीर्ण पाइपलाइन बदली गई, दस हजार की आबादी को प्यासा रहना पड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मालरोड में चौघानपाटा में चोक हुए कल्वर्ट को लोनिवि प्रांतीय खंड तीन दिन बाद भी नहीं खोल पाया है। इस स्थान पर दूसरी ओर सड़क धंस रही है। मार्ग संकरा होने से यातायात में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की धीमी कार्य प्रगति से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस कारण जल संस्थान भी इस स्थान पर जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइन को नहीं बदल पा रहा है, जिससे मालरोड, चौघानपाटा, तल्लाजोशीखाला, थपलिया आदि इलाकों में तीन दिन से पानी नहीं आया है। इन क्षेत्रों की करीब दस हजार आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
लोनिवि ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कल्वर्ट की खुदाई कर इस स्थान पर ह्यूम पाइप डाला था। पिछले दिनों यह ह्यूम पाइप चोक हो गया। वहीं इस स्थान से कई मोहल्लों को जल संस्थान की पेयजल लाइन भी जाती है। जीर्ण-शीर्ण पाइप लाइनों में लीकेज होने पर घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था। शिकायत पर जल संस्थान ने इस स्थान पर खुदाई कर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया लेकिन ह्यूम पाइप के चोक होने से यहां काफी मात्रा में गंदा पानी इकट्ठा हो रहा है, जिस कारण पाइप लाइन नहीं बदले जा सके हैं।
लोनिवि ने मजदूर लगाकर ह्यूम पाइप को खोलने का काम शुरू किया है लेकिन तीन दिन बाद भी ह्यूम पाइप नहीं खोला जा सका है। इस स्थान पर सड़क धंस रही है और मार्ग काफी संकरा हो गया है। भार वाहन के चलने से सड़क के और खराब होने की भी आशंका है। लोगों ने लोनिवि पर धीमी गति से कार्य करने का आरोप लगाया है। इस कारण पेयजल लाइन भी दुरुस्त नहीं हो पा रही है। तल्ला जोशीखोला, थपलिया, मालरोड, चौघानपाटा आदि इलाकों को पिछले तीन दिन से पानी की सप्लाई भी नहीं हो सकी है। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
कल्वर्ट के समीप से पेयजल लाइन शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। पाइप लाइन को दूसरे स्थान को बाईपास किया जा रहा है। कार्य अंतिम चरण में हैं। जिन इलाकों में पानी नहीं आया है वहां टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। - मुकेश कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा।
नलों के जरिए घरों में गंदा पानी आ रहा था। अब कल्वर्ट खोलने और पाइप लाइन दुरुस्त नहीं होने से तीन दिन से मोहल्लों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार तक पानी नहीं आया तो दोनों विभागों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। - तारा चंद्र जोेशी, थपलिया।
लोनिवि को करीब छह माह पूर्व चौैघानपाटा में ह्यूम पाइप चोक होने की सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब लोगों के घरों में नलों से गंदा पानी आने लगा तो विभाग जागा, लेकिन चोक पड़े ह्यूम पाइप को अब तक नहीं खोला गया है। - हेम चंद्र तिवारी, पालिका सभासद।
पहले घरों में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही थी। अब पिछले तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान को जल्द सभी मोहल्लों की पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। - राकेश जोशी, निवासी जोशीखोला।
मालरोड में पानी नहीं आने से होटल, रेस्टोरेंट स्वामियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। तीन दिन से पानी नहीं आया है। इस कारण होटल में रुकने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वयं टैंकर से पानी मंगाना पड़ रहा है। - दीवान मेहरा, होटल व्यवसायी।