फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   neema wins mrs universal title

अल्मोड़ा की नीमा पंत ने जीता मिसेज यूनिवर्स का खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
neema wins mrs universal title
मिस यूनिवर्स नीमा पंत । - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मूल रूप से अल्मोड़ा के बसौली (ताकुला) निवासी फणींद्र चंद्र पंत की पुत्री नीमा पंत ने बीते दिनों वीवीएन इंटरटेनमेंट की ओर से दिल्ली में आयोजित मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने एशिया जोन की श्रेणी में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता। इस खिताब के लिए चुने जाने पर अल्मोड़ा और बसौली में लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीवीएन इंटरटेनमेंट की ओर से दिल्ली में मिस्टर, मिस एंड मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें नीमा पंत मिसेज यूनिवर्स चुन ली गईं। नीमा पंत की प्राथमिक शिक्षा अल्मोड़ा में अपने नजदीकी रिश्तेदार धारानौला अल्मोड़ा निवासी एडवोकेट प्रशांत जोशी और किशोर जोशी के घर में रहकर हुई। नीमा पंत एडवोकेट प्रशांत जोशी की बुआ लीला पंत की बेटी हैं। नीमा पंत के पिता फणींद्र चंद्र पंत सेना में कार्यरत थे और पिछले कई सालों से उनका परिवार कानपुर में रह रहा है।
विज्ञापन

नीमा पंत की इंटर तक की पढ़ाई कानपुर में ही हुई और बाद में उन्होंने कोलकाता के बिडला हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट से कार्डिएक कोरेसिक नर्सिंग का कोर्स किया। वर्तमान में वह पीजीआई लखनऊ में नॉन इनवेसिव लैब प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनके पति डॉ. सुदीप कुमार पीजीआई में ही हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। नीमा पंत की 11 साल की बेटी देवियानी लखनऊ में ही पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट प्रशांत जोशी ने बताया नीमा बचपन में अपनी माता के साथ कई साल अल्मोड़ा में उन्हीं के घर पर रही। यहीं रहकर उन्होंने प्राथमिक तक की पढ़ाई की। बाद में उनका परिवार पिता के साथ कानपुर चला गया। नीमा पंत पूर्व में मिसेज नार्थ इंडिया खिताब भी जीत चुकी हैं। नीमा पंत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उन्हें अपने पति और अन्य परिवारजनों ने काफी उत्साहवर्धन किया। वह आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed