फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Need to fulfill the unfulfilled dreams of Surendra Jeena: Tirath

सुरेंद्र जीना के अधूरे सपनों को पूरा करने की जरूरत : तीरथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Need to fulfill the unfulfilled dreams of Surendra Jeena: Tirath
अल्मोड़ा के देघाट में हुई भाजपा की चुनावी सभा में मंचासीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और अन्य। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण/स्याल्दे। सल्ट विधानसभा उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सल्ट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे। आर्य इंटर कालेज देघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के सपनों का सल्ट बनाने के लिए सरकार सड़क, पेयजल, शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से करेगी। उन्होंने 17 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में भारी मतदान की अपील की।
विज्ञापन

देघाट में चुनावी सभा में सीएम ने भावुक होकर कहा कि सुरेंद्र सिंह जीना का सल्ट के विकास में जो योगदान रहा है, वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके अधूरे सपने पूरे हों, इसके लिए प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कहा कि सल्ट क्षेत्र मिर्च मसाला उत्पादन में आगे है, इसका उचित दाम उत्पादकों को मिले इसके लिए सरकारी तौर पर विपणन की व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा इनके कद्दावर नेता घड़ियाली आंसू बहाकर खूब बयानबाजी करते हैं लेकिन लंबे समय तक केंद्र और प्रदेश में महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद उन्होंने सल्ट की घोर उपेक्षा की। कहा कि विकास की जो गति सल्ट को आज मिली है, वह सुरेंद्र जीना की ही देन है। इधर, स्याल्दे में भी सीएम ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि भाजपा ही क्षेत्र का विकास कर रही है और आगे भी करेगी। उन्होंने जनता से मतदान अवश्य करने की अपील की। चुनावी सभाओं में सीएम के साथ अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रत्याशी महेश जीना, प्रतीक जीना, सांसद अजय टम्टा व अजय भट्ट, कबीना यशपाल आर्य ,डा. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, विधायक चंदनराम दास, पूरन फर्त्याल, पुष्कर धामी, बलवंत सिंह भौर्याल, महेश नेगी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूरन रजवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed