फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   need to bring the latest technology to fields

आधुनिक तकनीक को खेतों तक पहुंचाने की जरूरत: डॉ. प्रताप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
need to bring the latest technology  to fields
वीपीकेएस अल्मोड़ा में कृषक प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन करते पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा है कि कृषि आधुनिक तकनीकी को किसान के खेत तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिकी समेत विभिन्न पहलुओं को ही ध्यान में रखने की जरूरत है, तभी पर्वतीय कृषि को टिकाऊ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. प्रताप विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से उत्तराखंड के कृषि विज्ञान केंद्रों की वार्षिक कार्य योजना विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रह थे। पंतनगर विवि के पूर्व कुलपति डॉ. पीएल गौतम ने आधुनिक कृषि तकनीक अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना, संचालन, कार्ययोजना, कार्यों के प्रभाव का आकलन आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी, लुधियाना के निदेशक डॉ, राजबीर सिंह ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन के कार्यों को सराहा। वीपीकेएस अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. अरुणव पटनायक ने संस्थान और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और संस्तुत तकनीकी को जिले के कृषि और संबंधित विभाग के साथ मिलकर कार्य करने पर बल दिया। द्वितीय सत्र में प्रदेश के 13 जिलों के कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों ने कार्ययोजना का प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिथियों ने विवेकानंद कृषक प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, प्रधान वैज्ञानिक, वैज्ञानिक, प्रशासनिक वर्ग के अधिकारियों आदि ने भाग लिया। प्रसार एवं शिक्षा, पंतनगर के निदेशक डॉ. पीएन सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed