फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ndrf soldier

एनडीआरएफ के 40 जवानों की टुकड़ी अल्मोड़ा पहुंची

Sat, 30 Apr 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 30 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
ndrf soldier
एनडीआरएफ टीम। - फोटो : अमर उजाला

 जंगलों में लग रही आग बुझाने को एनडीआरएफ की टुकड़ी अल्मोड़ा पहुंच गई है। जवानों के अल्मोड़ा पहुंचने के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल से एनडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, वन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इन विभागों के अधिकारियों से जिले में वनाग्नि की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्रों का चयन करने, आग पर काबू पाने को प्रभावी योजना तैयार कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के निरीक्षक काहन सिंह ने डीएम को बताया कि जिले में 40 जवानों की टुकड़ी भैंसवाड़ा फार्म पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि रसोइया, वाहन चालक समेत चार जवानों को आग बुझाने के आपरेशन से बाहर रखा जाएगा। शेष 36 जवानों को छह-छह की संख्या में में बांट कर छह टोलियां बनाई गई हैं। फोर्स के पास सभी टोलियों के लिए आग बुझाने के काम में आने वाले जरूरी उपकरण और सामान पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन


डीएफओ आरसी शर्मा और एसआर प्रजापति ने कहा कि विभाग के पास उपलब्ध वन कर्मी भी संबंधित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टोलियों के साथ आग बुझाने में सहयोग करेंगे। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने जिला मुख्यालय, तहसीलों और थानों में उपलब्ध उपकरणों की जानकाश्री दी। डीएम ने अधिकारियों को आग की दृष्टि से संवेदनशील जंगलों को चिन्हित कर आग लगने पर उसे काबू करने को जल्द मौके पर पहुंचने को रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed